उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एक्सप्रेस-वे और गंगा पुल की प्रगति का जायजा लेने आएंगे सीएम, दौरे को लेकर तैयारी पूरी

Hapur News : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 27 अप्रैल को हापुड़ पहुंचकर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे और गंगा पुल की प्रगति का जायजा लेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं।

एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा

दरअसल, गंगा एक्सप्रेस-वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसका निर्माण प्रयागराज से मेरठ तक किया जा रहा है। यह हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से होकर गुजरेगा। गढ़मुक्तेश्वर के भदस्याना-आलमनगर क्षेत्र में गंगा नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है। यह पुल एक्सप्रेस-वे को संभल क्षेत्र से जोड़ेगा। इस परियोजना को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। पहले सीएम का दौरा 28 अप्रैल को होना था, लेकिन अब 27 अप्रैल को होगा।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने तैयारियां कर ली है। सीएम के दौरे से निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। किसानों की समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीडीओ हिमांशु गौतम और एसडीएम साक्षी शर्मा मौके पर पहुंचे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img