Vaishakh Amavasya 2025 : हापुड़ में गंगा नगरी के घाटों पर भक्तों ने किया गंगा स्नान, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Hapur News : (शाहरुख़ खान) वैशाख मास की अमावस्या पर तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ और लठीरा के घाटों पर भक्तों ने मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। शनिवार रात से ही भक्त गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचने लगे थे। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त शुरू होते ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। उमस भरी गर्मी के बावजूद ब्रजघाट, पूठ और लठीरा के घाटों पर दिनभर भक्तों का जमावड़ा रहा।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु

दरअसल, स्नान के बाद कई भक्तों ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में तर्पण किया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दान-दक्षिणा दी और मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। ब्रजघाट में भीड़ से बचने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के पुष्पावती पूठ और गढ़ के खादर क्षेत्र के लठीरा घाटों को चुना। वैशाख अमावस्या पर इन दोनों घाटों पर भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे। वैशाख मास की अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शनिवार रात को ही तीर्थ नगर ब्रजघाट पहुंच गए, इस कारण होटल और धर्मशाला फुल हो गई। बाजारों में लोगों के पहुंचने से रौनक बढ़ गई थी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वहीं वैशाख मास की अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण पुलिस ने गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। संदिग्ध लोगों पर पुलिस टीम की पैनी निगाह रही, श्रद्धालुओं को गहरे जल में न जाने के लिए पुलिस लगातार अनुरोध कर रही थी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img