Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

चुनाव के दौरान मदद करेगा ई-संपर्क नोएडा पुलिस ऐप

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस ने लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए ई-संपर्क नोएडा पुलिस ऐप लॉन्च किया
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस ने लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए ई-संपर्क नोएडा पुलिस ऐप लॉन्च किया

नोएडा।पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस ने लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए ई-संपर्क नोएडा पुलिस ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप चुनाव के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद करेगा। कमिश्नरेट पुलिस की मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होना है। इस दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित चुनाव कराने के लिए नोएडा पुलिस की ओर से ई-संपर्क नोएडा पुलिस ऐप लॉन्च किया गया है।

यह ऐप चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ के हिसाब से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क करने में मददगार होगा। मीडिया सेल के मुताबिक, ऐप में विधानसभा और बूथवार संभ्रांत व्यक्तियों के नाम और मोबाइल नंबर सर्च करने की सुविधा है। जिसमें बीएलओ, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, चौकी प्रभारी, प्रधान, पार्षद के नाम और नंबर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही ऐप में गूगल मैप के जरिए मतदान केंद्र तक पहुंचने की सुविधा भी होगी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर प्राप्त करने में सुविधा। चुनाव से संबंधित सभी दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा होगी। ई-संपर्क नोएडा पुलिस ऐप ऐप स्टोर पर दिखाई देगा। ऐप खोलने पर बूथ वाइज संपर्क, पुलिस संपर्क, प्रशासनिक संपर्क और अतिरिक्त दस्तावेज बटन पर क्लिक करें। बूथ वाइज संपर्क बटन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा. जिसमें जिला, विधानसभा और बूथ संख्या का नाम भरकर और विवरण देखें पर क्लिक करके सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *