Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

25 झुग्गियां जलकर हुई खाक, सैकड़ों परिवार हुए बेघर

थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास बनी झुग्गी-बस्ती में रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों से भयंकर आग लग गई
थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास बनी झुग्गी-बस्ती में रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों से भयंकर आग लग गई

अमर सैनी

नोएडा।थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास बनी झुग्गी-बस्ती में रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों से भयंकर आग लग गई। इस घटना में 25 झुग्गियां, एक बस, एक बोलेरो लोडर जल खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रविवार दोपहर को दमकल पुलिस को सूचना मिली कि कुलेसरा गांव में बनी झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। सीएफओ ने बताया कि आग 25 झुग्गियों में लगी थी। वहां पर खड़ी एक बस और एक बोलोरो लोडर को भी आग ने अपने कब्जे में ले लिया था। उन्होंने बताया कि झुग्गी बस्ती और दोनों वाहन पुरी तरह से जल गए हैं। सीएफओ ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जान नानी नहीं हुई है। गर्मी में झुग्गी बस्ती में लगी आग ने वहां रहने वाले गरीब लोगों को बेघर कर दिया है। आसपास के क्षेत्र में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता वहां पर बेघर हुए लोगों को खाने-पीने का सामान और बर्तन आदि उपलब्ध करवा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *