Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

गौतमबुद्ध नगर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 26.75 लाख मतदाता करेंगे वोट

गौतमबुद्ध नगर में कल मतदान होना है। इसके लिए आज फूल मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई
गौतमबुद्ध नगर में कल मतदान होना है। इसके लिए आज फूल मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कल मतदान होना है। इसके लिए आज फूल मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई हैं। चुनाव के दौरान 10 हजार पुलिसकर्मी और जवान मतदान केंद्रों की सुरक्षा संभालेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को सात सुपरजोन और 120 सेक्टर में बांटा गया है। 26.75 लाख मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इसमें सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र से हैं।

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए करीब एक महीने से चल रहा चुनाव प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम गया। चुनाव के लिए अधिग्रहीत 800 वाहनों से 1826 पार्टियां रवाना होंगी। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। जिले में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 641 मतदान केंद्रों और 1826 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। सुबह करीब 10 बजे से फेज-2 फूल मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों के लिए 800 निजी और व्यावसायिक वाहनों का अधिग्रहण किया है। इनमें से 500 बसें हैं, जबकि करीब 300 छोटे वाहन हैं। उप निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि आरक्षित मशीनें पोलिंग पार्टियों से बचकर वापस आ जाएंगी, जिन्हें मतदान के दिन केंद्रों पर भेजा जाएगा। चुनाव कराने के लिए जिले को 26 जोन में बांटा गया है. मतदान के दिन मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, वायरलेस सेट आदि ले जाने पर प्रतिबंध है, जबकि पीठासीन पदाधिकारी अपने फोन साइलेंट मोड पर रखेंगे. पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अभियान समाप्त होने के बाद सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि इस अवधि के दौरान सभी बाहरी राजनीतिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता निर्वाचन क्षेत्र छोड़ दें। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि सभी मतदान कर्मी सुबह पांच बजे फूल मंडी फेस-2 पर पहुंच गये थे। यहां से सुबह 6 बजे नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा के स्ट्रांग रूम खोले गए. अब पोलिंग पार्टियां चुनाव संबंधी सामग्री लेकर स्टेशन के लिए रवाना हो रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *