Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, हापुड़ कोर्ट ने सुनाया फैसलाHapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्री

बी-टेक की छात्रा व उसकी बहन का धर्मांतरण करवाने के प्रयास में 6 गिरफ्तार

बी-टेक की छात्रा और उसकी कजन बहन को बाइबल पढ़ने के लिए प्रेरित करने और उनके धर्मांतरण करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने थाना एक्सप्रेसवे में रिपोर्ट दर्ज कराई
बी-टेक की छात्रा और उसकी कजन बहन को बाइबल पढ़ने के लिए प्रेरित करने और उनके धर्मांतरण करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने थाना एक्सप्रेसवे में रिपोर्ट दर्ज कराई

अमर सैनी

नोएडा। बी-टेक की छात्रा और उसकी कजन बहन को बाइबल पढ़ने के लिए प्रेरित करने और उनके धर्मांतरण करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने थाना एक्सप्रेसवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना एक्सप्रेसवे में जितेंद्र बहादुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जेपी विश टाउन सोसायटी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी बी-टेक की पढ़ाई कर रही है। जब वह बस से उतरकर घर आती है तो गुलशन माल के पास इशु, रूथ सहित कई लोग उसे मिलते हैं। ये लोग उसे बाइबल पढ़ने के लिए बुलाते हैं, और उससे कहते हैं कि आप हमारे घर पर आओ।पीड़ित के अनुसार उनके साले की बेटी के साथ भी इन्होंने इसी तरह की वारदात की है। पीड़ित ने आशंका व्यक्ति है कि ये लोग बाइबल पढ़ने के बहाने घर पर बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने का रैकेट चलाते हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने वाई वाई बोन, अभी रैना, ऋषभ नायर, रवि तेजा, ईशु, रिथु को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *