Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

2 हजार सीसीटीवी कैमरे रखेंगे चप्पे-चप्पे पर नजर, 123 अपराधियों को भी किया जिलाबदर

आचार संहिता लागू होने के बाद हुई कार्रवाई
आचार संहिता लागू होने के बाद हुई कार्रवाई

नोएडा: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी कल शुक्रवार को होगा। इसे लेकर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। करीब 2 हजार सीसीटीवी कैमरों के जरिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने अपराधियों की भी कमर तोड़ दी है। करीब 123 अपराधियों को जिलाबदर भी किया गया है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पहले से ही दो पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए थे। इन दोनों कंट्रोल रूम के बीच समन्वय बनाने और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सेक्टर-142 एडवेंट बिल्डिंग में एक नया विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने समाहरणालय में केंद्रीयकृत नियंत्रण कक्ष बनाया है। पुलिस के वायरलेस सिस्टम और डायल-112 हेल्पलाइन को सीधे इस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। पुलिस के दोनों कंट्रोल रूम का प्रभारी एसीपी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। साथ ही नोएडा के करीब 1300 आईटीएमएस और ग्रेटर नोएडा समेत अन्य जगहों पर 700 कैमरे रिमोट मॉनिटरिंग के लिए लिए गए हैं।

आचार संहिता लागू होने के बाद हुई कार्रवाई
16 मार्च को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस और प्रशासन ने शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसटी, एसएसटी और आईटी ने अलग-अलग जगहों से 5 करोड़ रुपये कैश जब्त किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 35 हजार लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया। 10 हजार लाइसेंसी हथियार जमा कराए गए।
आपराधिक प्रवृत्ति के 672 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपराधी घोषित 123 लोगों को जिला बदर किया गया। 114 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *