चोरी कर कमरों की कुंडी लगाकर चोर फरार

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के जुनेदपुर मढिया गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक घर पर धावा बोला। इस दौरान चोरों ने कमरे की अलमारी में रखी लाखों रुपये की जूलरी और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी कमरों में सो रहे लोगों के गेट की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। बुधवार सुबह सोकर उठने पर पीड़ित को घटना का पता चला। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
गांव जुनेदपुर मढिया में सुभाष पुत्र कृपाल परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात सुभाष और परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इस बीच चोरों ने घर में धावा बोला और कमरे में रखी लाखों रुपये की जूलरी और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद चोर सभी कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। सुबह जब सुभाष सोकर उठे तो उन्हें चोरी का पता चला। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सुभाष अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था और घर का पिछला गेट खुला हुआ था। इस बीच अज्ञात व्यक्ति पिछले गेट से घर में घुस गया। आरोपी ने गेट के सामने वाले कमरे की खिड़की को हटाकर अलमारी से चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। इस संबंध में ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img