Uttar Pradesh : हापुड़ में ड्यूटी जा रहे फैक्ट्री कर्मचारी पर चाकू से हमला, वीडियो वायरल

Hapur : हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली इलाके के खेड़ा गांव स्थित होली चौक पर ड्यूटी पर जा रहे एक फैक्ट्री कर्मचारी पर बाइक सवार दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग मौके पर दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग विवाद शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि कुछ के बीच हाथापाई भी होती नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा निवासी दौलत गिरि अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुनाल और उसके एक साथी ने बाइक पर आकर उन्हें रोक लिया। कुछ देर बातचीत के बाद एक युवक ने दौलत का हाथ पकड़ लिया और दूसरे ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल दौलत गिरि को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला पुरानी रंजिश का है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img