Delhi Student Death: दिल्ली के स्कूल में बच्चे की मौत, परिवार से मुलाकात कर CM आतिशी ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली के स्कूल में बच्चे की मौत, परिवार से मुलाकात कर CM आतिशी ने दिए जांच के आदेश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के वसंत बिहार के चिन्मय स्कूल में हुई बच्चे की संदिग्ध मौत के बाद सीएम आतिशी ने परिवार से मुलाकात की है, इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की दो तरह की जांच के आदेश दिए हैं, वहीं बच्चे के पिता का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि 2 दिन पहले वसंत विहार के एक स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है. ये एक संदिग्ध मामला है, ऐसा क्या हुआ जोकि बच्चे की मौत हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं, अगर स्कूल की लापरवाही से मौत हुई, तो सख्त कार्रवाई होगी.

आतिशी ने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी आखिर क्या हुआ था, CCTV मौजूद है, हमनें 2 तरह की जांच के आदेश दिए हैं. एक शिक्षा विभाग स्कूल की भूमिका पर जांच करेगा. दूसरी जांच SDM करेंगे कि अस्पताल ले जाने में तो देरी नहीं हुई. जो इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img