Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बच्ची से डिजिटल रेप करने वाले लाइफगार्ड को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बच्ची से डिजिटल रेप करने वाले लाइफगार्ड को उम्रकैद
घटना 12 जुलाई 2018 की है। स्वीमिंग पुल के पास मौजूद बच्ची के साथ लाइफगार्ड ने दीवार के पास ले जाकर रेप किया था

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सुरजपुर जिला न्यायालय ने ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची से डिजिटल रेप के मामले में स्कूल के लाइफगार्ड चंडीदास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 24 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

घटना 12 जुलाई 2018 की है। स्वीमिंग पुल के पास मौजूद बच्ची के साथ लाइफगार्ड ने दीवार के पास ले जाकर रेप किया था। पॉस्को कोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार हिमांशु ने यह फैसला सुनाया। जुर्माना न भरने पर दोषी को 6 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामले में 9 गवाहों की गवाही, सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट महत्वपूर्ण साबित हुई। कोर्ट ने 60 पन्नों का निर्णय सुनाया। विवेचक बोपेश की सराहना की गई, जबकि दो अन्य विवेचकों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

कोर्ट ने स्कूल को भी दोषी माना है। स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी मिलने के बाद दो दिन तक मामले को दबाने का प्रयास किया था। बच्ची के परिवार पर भी दबाव बनाया गया था। अदालत ने स्कूल को एक महीने के अंदर 10 लाख रुपये जुर्माना जमा करने का आदेश दिया है।

पीड़िता की मां ने इसे न्याय की जीत बताया। उन्होंने कहा- ऐसा कृत्य किसी की बच्ची के साथ नहीं होना चाहिए।

ये है पूरा मामला

नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में 10 महीने पहले अक्टूबर में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप हुआ था। घटना के बाद से बच्ची सहमी गई थी। कुछ दिनों तक लगातार बच्ची स्कूल नहीं जाने को तैयार हो रही थी और गुमसुम रहने लगी थी। बच्ची के पिता उसे लेकर डॉक्टर के पास गए थे। डॉक्टर ने जो बताया उससे परिजनों के होश उड़ गए।

डॉक्टर ने बताया- उनकी बेटी के प्राइवेट पार्ट में किसी ने छेड़छाड़ की है। प्यार से जब परिजनों ने बच्ची से घटना के बारे में पूछा- तो बच्ची ने बताया कि स्कूल में जो भैया प्लेट देते हैं, उन्होंने दो दिन पहले गंदी हरकत की। कुछ चुभाया था। तभी से दर्द हो रहा है। किसी से बताने पर मारने की धमकी दी थी।

सेक्टर-27 स्थित स्कूल में पढ़ती थी बच्ची
पुलिस को दी गई शिकायत में गोरखपुर निवासी बच्ची के पिता ने बताया- वह परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। उनकी तीन साल सात महीने की बेटी सेक्टर-27 स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। दरिंदगी स्कूल परिसर के अंदर हुई। परिजनों ने 10 अक्टूबर को सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी निठारी निवासी नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया था।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें