उत्तर प्रदेशभारत

छोटे उद्यमियों को दुबई समेत कई देशों से आर्डर मिले

छोटे उद्यमियों को दुबई समेत कई देशों से आर्डर मिले

अमर सैनी
नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ने कई उद्यमियों को लोकल से ग्लोबल बना दिया। अपने व्यवसाय को बड़ा करने का सपना लेकर पहुंचे उद्यमियों को भूटान, श्रीलंका, दुबई जैसे देशों से ऑर्डर मिले। आयोजकों का दावा है कि सैकड़ों उद्यमियों को इसका फायदा मिला है। बागपत के दिलशाद अली सहित अन्य उद्यमियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहना चाहिए। ग्रेटर नोएडा की महिला उद्यमी गुरिंदर कौर पहली बार यूपी ट्रेड शो में शामिल हुई थीं। गुरिंदर कौर का फुलकारी, हैंडप्रिंट्स शूट्स का काम है। गुरिंदर ने बताया कि ट्रेड शो ब्रांड के प्रमोशन के लिहाज से बहुत ही बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हुआ। एक ही छत के नीचे उत्पाद बेचने की जगह तो मिली ही देशी-विदेशी कारोबारियों संग साझेदारी का भी मौका मिला।

ट्रेड शो में पहली बार शामिल हुई लखनऊ की पल्लवी शर्मा को भूटान, श्रीलंका और दुबई से ऑर्डर मिले। पल्लवी शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न शहरों के कारोबारियों ने उनके बिजनेस में दिलचस्पी दिखाई है। लोगों ने उत्पाद के बारे में जानकारी हासिल की है।

वहीं, फिरोजाबाद के ग्लासवेयर उद्यमी प्रतीश कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय ट्रेड शो पूरी तरह सफल रहा। इस दौरान स्टॉल पर देशी-विदेशी कारोबारी आए। प्रतीश की मानें तो ऑर्डर बहुत ज्यादा मिले हैं। हमारा उत्पादन उतना नहीं है, जितने ऑर्डर है। इस वजह से डिलीवरी में भी देरी होने की संभावना है। पिछले ट्रेड शो के मुकाबले इस बार अधिक ऑर्डर मिले हैं।

मुरादाबाद के कारोबारी वीरेश गोस्वामी ने बताया कि उनका होम डेकोर और फर्नीचर का कारोबार है। ट्रेड शो में आने से उनके कारोबार को बहुत फायदा हुआ। देश के विभिन्न इलाकों से आए खरीदारों और दुकानदारों संग बातचीत का मौका मिला तो ब्रांड को भी नई पहचान मिली। बकौल वीरेश छह लाख तक के ऑर्डर मिल चुके हैं। 15 लाख तक की बुकिंग हुई है, जिसे आगे चर्चा कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players