हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा लाभ : अनिल विज

हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा लाभ : अनिल विज

चंडीगढ़, 22 फरवरी – हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों से 21 फरवरी तक कुल 595 बसों का संचालन किया जा चुका है और सभी बसें श्रद्धालु यात्रियों से भरी जा रही हैं। इस व्यवस्था के तहत राज्य परिवहन विभाग को औसतन 43.85 की प्राप्ति हुई है।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके तहत बसों का संचालन प्रारंभ किया गया था। उन्होंने बताया कि कुल 595 बसों का संचालन किया जा चुका हैं। प्रत्येक बस में 80 से 85 प्रतिशत यात्री सफर कर रहे हैं और परिवहन विभाग को औसतन 43.85 प्राप्ति हुई है।

हरियाणा से बस सेवा प्रारंभ करने से श्रद्धालु यात्रियों को महाकुंभ आने-जाने के लिए काफी फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ तक हरियाणा रोडवेज की बस सेवा प्रयागराज तक जारी रहेगी।

इन शहरों से प्रयागराज के लिए चली इतनी बसें

पंचकूला – 15
अम्बाला – 21
चंडीगढ़ वोल्वो – 19
फतेहाबाद – 18
हिसार – 18
सिरसा – 15
नूंह – 15
रोहतक – 18
कुरुक्षेत्र – 19
नारनौल – 24
जींद – 15
पानीपत – 15
पलवल – 28
दिल्ली – 80
रेवाड़ी – 28
कैथल – 15
फरीदाबाद – 46
सोनीपत – 25
झज्जर – 28
गुरुग्राम – 60
करनाल – 28
भिवानी – 14
यमुनानगर – 15
दादरी – 16

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img