Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने मान 7 जिलों में सीवरेज और सफाई लिए अत्याधुनिक मशीनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने मान 7 जिलों में सीवरेज और सफाई लिए अत्याधुनिक मशीनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने मान 7 जिलों में सीवरेज और सफाई लिए अत्याधुनिक मशीनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रीति कंबोज
संगरूर, 22 फरवरी
प्रदेश के शहरों की साफ-सफाई और सीवरेज की सुचारू व्यवस्था के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 7 जिलों में सीवरेज लाइनों की सफाई बेहतर तरीके से करने के लिए सुपर सक्शन-कम-जेटिंग मशीन सहित 216 अत्याधुनिक मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस उपरांत यहां रणबीर कॉलेज में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 जिलों संगरूर, बरनाला, बठिंडा, मलेरकोटला, मानसा, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में सफाई के लिए 14.30 करोड़ रुपए की लागत से मशीनरी खरीदी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के विभिन्न शहरों में सफाई सुविधाओं के लिए 40 करोड़ रुपए की लागत से 730 मशीनें खरीदी गई हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरों के लिए यह अत्याधुनिक सुपर सक्शन-कम-जेटिंग मशीनरी खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि ये मशीनें शहरों में सीवरेज लाइनों की सफाई का काम करने में बहुत मददगार साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि सीवरेज की सफाई के लिए नई मशीनें आने से अब सफाई कर्मियों को सीवरेज साफ करने के लिए मैनहोल में नहीं उतरना पड़ेगा बल्कि उन्हें मशीनों से सीवरेज की सफाई करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मशीन सीवरेज की समस्या दूर करने में बहुत सहायक होगी जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब के शहरों की सफाई की ओर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है और सभी शहरों को जल्द ही ऐसी आधुनिक मशीनें मुहैया करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के शहरों की आबादी बढ़ने के साथ उस रफ्तार से सुविधाएं नहीं बढ़ीं जिससे बड़े शहरों में सफाई की बहुत सारी समस्याएं पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल्द ही इन शहरों को नई मशीनें मुहैया करवाई जाएंगी ताकि शहरों में सफाई की सुचारू अवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।

संगरूर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कॉलेज के निर्माण के लिए सभी अड़चनें दूर कर दी गई हैं और जल्द ही यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्वार्थी लोगों ने अपने निजी हित पूरे करने के लिए इस कॉलेज का काम रोकने में रुकावट डाली थी जो सरकार के प्रयासों से दूर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में संगरूर समेत तीन नए मेडिकल कॉलेज बन जाएंगे जिससे हमारे बच्चे यहीं मेडिकल की पढ़ाई करके स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने नौजवानों को कोचिंग देने के लिए पंजाब में आठ यूपीएससी केंद्र खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि इनमें से एक केंद्र संगरूर में खोला जाएगा और हर केंद्र में लाइब्रेरी, होस्टल और अन्य आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहेंगी ताकि हमारे नौजवान अच्छी शिक्षा प्राप्त करके प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें।

संगरूर जिले में पहल प्रोजेक्ट के अंतर्गत औरतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के कदम की सफलता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि गांवों में अब सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों की वर्दियां भी औरतों द्वारा तैयार की जा रही हैं जिससे उन्हें वित्तीय रूप से बहुत फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस मॉडल को पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा ताकि हमारी महिलाएं विशेष तौर पर गांवों में रहने वाली औरतें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

सड़क सुरक्षा फोर्स के एक साल पूरा होने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फोर्स के गठन से प्रदेश में सड़क हादसों में मौतों की दर में बहुत कमी आई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल मौत दर में 48.10 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने बताया कि इस फोर्स का गठन करने वाला पंजाब पहला राज्य है जिसके कारण अन्य राज्य भी इस फोर्स के गठन के लिए हमसे सलाह ले रहे हैं।
इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत और विधायक नरिंदर कौर भराज मौजूद थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें