राज्यउत्तर प्रदेश

Bulandshahr: बुलंदशहर के सीओ दिलीप सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा

Bulandshahr: बुलंदशहर के सीओ दिलीप सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर के स्याना सर्कल में तैनात सीओ दिलीप सिंह को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाएगा। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने उन्हें बधाई देकर उनकी उपलब्धि का मान बढ़ाया। सीओ दिलीप सिंह को इससे पहले अपहरण के मामलों के सफल अनावरण के लिए सिल्वर मेडल भी मिल चुका है। वह 1987 में सब-इंस्पेक्टर के पद पर पुलिस विभाग में चयनित हुए और 1997 में इंस्पेक्टर बने। 2014 में सीओ के पद पर रहते हुए उन्होंने कई डकैती मामलों का खुलासा किया।

सीओ दिलीप सिंह बास्केटबॉल के नेशनल खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश टीम के कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि पांडिचेरी में हुए नेशनल खेलों में उत्तर प्रदेश की बास्केटबॉल पुलिस टीम ने क्वालीफाई किया था। खेल के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में उनकी सक्रियता ने उन्हें खास पहचान दिलाई। सीओ दिलीप सिंह के कार्यकाल में दर्जनों मुठभेड़ हुई हैं।

खुर्जा में तैनाती के दौरान उन्होंने ज्वेलर को गोली मारकर लूट करने वाले बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया था। हाल ही में उन्होंने स्याना में 10 महीने पुराने हत्याकांड का अनावरण करते हुए शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। दिलीप सिंह ने बताया कि उनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में थे और माता टीचर थीं।

पिता को वर्दी में देखकर उन्होंने पुलिस में भर्ती होने का सपना देखा। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े दिलीप सिंह ने पढ़ाई के साथ अपने सपने को पूरा किया। सीओ दिलीप सिंह की यह उपलब्धियां न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता को दर्शाती हैं, बल्कि समाज और पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players