राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: अंगीठी से आग तापते समय कपड़ों में लगी आग, झुलसने से महिला की मौत, इलाके में शोक

Noida: अंगीठी से आग तापते समय कपड़ों में लगी आग, झुलसने से महिला की मौत, इलाके में शोक

नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की भूड़ा कॉलोनी में अंगीठी से आग तापते समय हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। अंगीठी से निकली चिंगारी महिला के कपड़ों में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार दोपहर की है। भूड़ा कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा अपने घर के अंदर ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर आग ताप रही थीं। इसी दौरान अचानक अंगीठी से निकली चिंगारी उनके कपड़ों में जा लगी और कुछ ही पलों में कपड़ों ने आग पकड़ ली। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थीं।

घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें अत्यंत गंभीर अवस्था में ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। बावजूद इसके, महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी. शुक्ल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की गई। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों से सर्दियों में अंगीठी और खुले आग स्रोतों का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button