BJP Membership: दिल्ली में सदस्यता अभियान के तहत बीजेपी ने निकाली “ऑटो रैली”

दिल्ली में सदस्यता अभियान के तहत बीजेपी ने निकाली “ऑटो रैली”

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली बीजेपी ने सदस्यता अभियान के तहत ऑटो रैली आयोजित की। जिसमें गीता कॉलोनी के रामलीला ग्राउंड के पास लगभग 150 से अधिक ऑटो चालकों द्वारा मेगा ड्राइव शुरू किया गया। इस मौके पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ शाहदरा जिलाध्यक्ष संजय गोयल भी मोजूद रहे। इसके अलावा कृष्णा नगर के पूर्व विधान सभा प्रभारी डॉ अनिल गोयल की अध्यक्षता में मेगा ऑटो रैली आयोजित गई। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत इस मेगा रैली का आयोजन किया गया और इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता इसे एक त्यौहार की तरह मना रहे है। आपको बता दे कि जब ऑटो चालकों से बात की गई तो उन्होंने आम आदमी पार्टी से खासी नाराज़गी जताई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img