Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हाशिम बाबा गिरोह के तीन बदमाश घायल

दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हाशिम बाबा गिरोह के तीन बदमाश घायल
दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हाशिम बाबा गिरोह के तीन बदमाश घायल

दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हाशिम बाबा गिरोह के तीन बदमाश घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीम ने सीलमपुर में अरबाज नाम के युवक की हत्या में शामिल तीन बदमाशों को ज्योति नगर इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. तीनों बदमाशों को गोली लगी है. घायल बदमाशों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बदमाशों की पहचान खालिद, शहजान उर्फ टोटा और अली के तौर पर हुई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि शनिवार रात तकरीबन 8:45 पर बदमाशों ने सीलमपुर इलाके में अरबाज नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

जबकि उसके साथी आबिद को घायल कर दिया था

जबकि उसके साथी आबिद को घायल कर दिया था. इस मामले की जांच के लिए स्पेशल स्टाफ की टीम को भी लगाया गया था. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अरबाज की हत्या में शामिल बदमाशों की पहचान की गई. डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक अरबाज भी आपराधिक प्रवृत्ति का था. वह कुख्यात गैंगस्टर छेनू का करीबी रह चुका है. छेनू कई वर्षों से जेल में बंद है. जबकि तीनों आरोपी गैंगस्टर हाशिम बाबा का करीबी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *