Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

कार ने स्टोर मैनेजर को कुचला, मौत

सूरजपुर क्षेत्र में साकीपुर गोल चक्कर के समीप सोमवार की रात सड़क किनारे खड़े कंपनी के स्टोर मैनेजर को कार ने कुचल दिया।
सूरजपुर क्षेत्र में साकीपुर गोल चक्कर के समीप सोमवार की रात सड़क किनारे खड़े कंपनी के स्टोर मैनेजर को कार ने कुचल दिया।

अमर सैनी

नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र में साकीपुर गोल चक्कर के समीप सोमवार की रात सड़क किनारे खड़े कंपनी के स्टोर मैनेजर को कार ने कुचल दिया। हादसे में स्टोर मैनेजर की मौत हो गई। दोस्तों का आरोप है कि आरोपी ने जानबूझकर कार चढ़ाई थी। इसके बाद वह कार लेकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उत्तराखंड की सैनिक कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय गोकुल शर्मा सेक्टर बीटा-2 में परिवार के साथ रहते थे। वह ग्रेटर नोएडा की कंपनी में स्टोर मैनेजर के पद पर थे। गोकुल शर्मा सोमवार की देर रात साकीपुर शराब ठेके के पास सर्विस रोड पर अपनी कार के पास खड़े थे। कुछ दोस्त भी उनके साथ थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े गोकुल शर्मा को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोस्तों ने तत्काल उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दोस्तों का आरोप है कि आरोपी गाड़ी चालक ने गोकुल शर्मा को टक्कर मारने के बाद वापस गाड़ी लाकर फिर से जानबूझकर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाई थी। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली प्रभारी पुष्पराज सिंह का कहना है कि पुलिस को अस्पताल से गोकुल शर्मा की हादसे में मौत होने की सूचना मिली थी। इस मामले में मृतक की पत्नी से प्राप्त तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक और उसकी कार की तलाश की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *