राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 22 साल पुराने हत्या के मामले में किया बरी

राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 22 साल पुराने हत्या के मामले में किया बरी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, कोर्ट ने 22 पुराने हत्या के मामले में राम रहीम को बरी कर दिया है। बता दें कि डेरा के मैनेजर रणजीत सिंह की 2002 में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को 18 अक्टूबर 2021 को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

आपको बता दें कि कुरूक्षेत्र के रहने वाले डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की गई, लेकिन डेरे को क्लीन चिट दे दी गई। हालांकि रणजीत का परिवार संतुष्ट नहीं था। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर CBI जांच की मांग की थी।

गौरतलब है कि शुरुआत में इस मामले में राम रहीम का नाम नहीं था, लेकिन साल 2003 में जांच CBI को सौंपी गई। जिसके बाद 2006 में राम रहीम के ड्राइवर खट्टा सिंह के बयान पर डेरा प्रमुख को शामिल किया गया। इस मामले में 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर आरोप तय किए थे। 19 साल के बाद अक्टूबर 2021 में डेरा मुखी समेत 5 आरोपियों को दोषी करार दिया गया। जिसके बाद सीबीआई ने इन्हें उम्रकैद की सजा दे दी गई।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img