एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, एक स्कूटी और 26 कार्टन अवैध शराब बरामद

एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, एक स्कूटी और 26 कार्टन अवैध शराब बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक स्कूटी 26 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी अशोक 26 वर्ष के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम त्रिलोकपुरी इलाके में गश्त कर रहे थी।

गश्त के दौरान उन्होंने देखा कि कूड़ा घर 19 ब्लॉक त्रिलोकपुरी के सामने एक लड़का अपनी स्कूटी पर भूरे रंग के बक्से लादकर खड़ा है। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। स्कूटी पर रखें पांच बक्सों का जांच करने पर, उन्हें 180 मिलीलीटर के 50 क्वार्टर मिले, जिन पर ‘देसी शराब 180 एमएल हरियाणा में बिक्री के लिए’ लिखा हुआ था।आरोपी अशोक की निशानदेही पर जहां वह अपनी स्कूटी के साथ खड़ा था। बगल की दीवार के पास अवैध शराब से भरी 21 पेटियां मिलीं। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img