BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा- CAA को लेकर फेक न्यूज फैला रहे केजरीवाल, सिरसा भी CM पर भड़के

BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा- CAA को लेकर फेक न्यूज फैला रहे केजरीवाल, सिरसा भी CM पर भड़के

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी और बीजेपी नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने सीएम अरविंद केजरीवाल के सीएए पर दिए बयान के लिए उन्हें आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल झूठ बोलकर समाज को बांटने और भड़काने का काम कर रहे हैं. सीएम हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन समाज से क्यों नफरत करते हैं.

हाल ही में उन्होंने दिल्ली के मजनू टीला इलाके में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि आप कैसे मुख्यमंत्री हैं, जो बिना सीएए को ठीक से जाने बिना ‘फेक न्यूज’ फैला रहे हैं. उम्मीद नहीं थी कि आप इतनी घटिया राजनीति करेंगे.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img