Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

सरपंच लोकतंत्र की पहली और मजबूत कड़ीः सीएम नायब सिंह

 

चंडीगढ़, 18 अप्रैल(कोमल रमोला ) – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा है कि सरपंच लोकतंत्र की पहली और मजबूत कड़ी है। प्रदेश सरकार इस कड़ी को और अधिक मजबूत करेगी तथा सरपंचों के सहयोग से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यो में तेजी लाएगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने ये विचार वीरवार को नई दिल्ली में उनसे मिलने आए सरपंचों के प्रतिनिधि मंडल के साथ बातचीत करते हुए व्यक्त किये। इस प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया और विश्वास दिलाया कि वे विकास कार्यों को सरकार की सोच के अनुरूप बेहतर और गुणवत्तापूर्वक ढ़ंग से सम्पन्न करवाएंगे।

प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सरपंच लोकतंत्र का प्रथम और मजबूत पायदान है और ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य करवाने में सरपंच की अहम भूमिका होती है। सरकार सरपंचों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यो की गति तेज करेगी। जो विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्र में शुरू हो चुके है, उन्हें सरपंच उन्हें तेजी से पूरा करवाएं और ऐसा करते समय कार्य की क्वालिटी का विशेष ध्यान रखें। सरपंच यदि क्वालिटी को लेकर कोई आपत्ति जतायेगा तो सरकार संज्ञान लेगी और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी। सरकार का लक्ष्य सरपंचों को साथ लेकर विकास कार्यो की गुणवत्ता सुधारते हुए उनको जल्द पूरा करवाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके दरवाजे सरपंचों के लिए 24 घण्टे खुले है और कहीं भी कोई दिक्कत आए तो सरपंच सीधे उनके संज्ञान में लाएं। सरपंचों के उपयोगी सुझावों पर भी सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ठेकेदारे माईनस में टेंडर ले लेते और बाद में कार्य अधूरा छोड़ देते है। ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे टेंडर प्रक्रिया में दोबारा भाग न ले पाएं।

हरियाणा की पढ़ी लिखी पंचायतों को उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जहां पढ़ी लिखी पंचायतें चुनी जा रही है। अब पंचायतों की टेंडर प्रक्रिया की कमियों को सरपंचों के साथ बैठकर दूर करेगें और इस प्रक्रिया से पारदर्शिता के साथ गांवों का विकास करवाकर देशभर में दूसरा बड़ा संदेश देंगें।

*आम आदमी पार्टी को शोभा नहीं देता रामराज की बात करना*

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आम आदमी पार्टी द्वारा ’आप का रामराज’ ऐप लान्च करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अनेक लोग रामराज की बात करते है। रामराज कहना तो बहुत आसान है लेकिन उस पर चलना कठिन है। राम ने जो तपस्या की है और प्रतिज्ञा ली है वो आमजनता के लिए ही है। इनके लिए रामराज की बात करना ठीक नहीं है। इन लोगों ने पहले शहीद भगत सिंह की फोटो भी लगाई और ईमानदारी का ढिढोरा पीटा। शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया, उनकी सोच थी कि आने वाली पीढ़ियां खुली हवा में सांस ले पाएं। भ्रष्टाचार में सम्मलित लोग उनका फोटो लगा रहे, शहीद भगत सिंह कहीं देख रहा होगा, तो उस पर क्या बीत रही होगी, यह भी हमें समझना चाहिए। यदि हम ईमानदारी की बात करते हैं तो हमे उसी रास्ते पर चलना चाहिए। यह पार्टी भ्रष्टाचार में सम्मलित है, ऐसे लोगों को रामराज की बात कहना शोभा नहीं देता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव को लेकर आमजन में उत्साह है और वे खुद प्रथम चरण वाले क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए जहां भी गये हैं, वहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से जनता प्रभावित दिखी है। डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में ऐसी नीतियां लागू की है जिससे गरीब के चेहरे पर मुस्कान आई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, हर घर में नल और नल में जल, जनधन खाता, प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री गरीब अन्नकल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाएं लागू की है।

कांग्रेस पार्टी केवल चुनाव के वक्त गरीबी हटाओं का नारा देती रही जबकि गरीबी हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाये। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई है, गरीब को मजबूती दी है, 80 करोड़ लोगों को अन्न बांटा जा रहा है, 25 करोड़ लोगों की आजिविका को सुधारते हुए उन्हें गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि केन्द्र और हरियाणा सरकार ने गरीब और आमजन के हित में जबरदस्त काम किये है। गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अनेक नई योजनाओं के माध्यम से गरीब को मजबूत किया है, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर मुस्कान आई है। हरियाणा की योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश में ऐसा सिस्टम तैयार किया जिससे पात्र लाभार्थियों को घर द्वार पर ही योजनाओं का लाभ मिला है। सिस्टम सुधारने का काम 2014 से शुरू हुआ। उदाहरण के तौर पर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता देने में कई खामियां थी जिसमें खुले आम भ्रष्टाचार था, सिस्टम सुधार के अंतर्गत अब लाभार्थी के बैंक खाते में ही सम्मान भत्ते की राशि सीधे डाली जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *