Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एआई की मदद से स्तन कैंसर का इलाज करेगी जामिया की नई दवा

-मरीज के कैंसर ग्रस्त कोशिकाओं में इजाफा करने वाले प्रोटीन को नष्ट करेगी दवा
-मरीज के कैंसर ग्रस्त कोशिकाओं में इजाफा करने वाले प्रोटीन को नष्ट करेगी दवा

नई दिल्ली, 29 नवम्बर :स्तन कैंसर के सटीक इलाज के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया ( जेएमआई) ने एक मल्टी टार्गेटेड मेडिसिन की खोज की है जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद मरीज के रोग ग्रस्त कोशिकाओं में इजाफा करने वाले सभी प्रोटीन पर एक साथ असर करती है।

इस दवा की खोज करने वाले शोधकर्ता और जेएमआई के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. खालिद रजा ने शुक्रवार को बताया कि अभी दवा पहले चरण में है। जल्द ही हम इसे एनिमल ट्रायल के फेज में ले जाएंगे। इस दौरान चूहों पर दवा का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के परिणाम सफल होने के बाद दवा का मानव परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि यह दवा बाजार में आने के बाद स्तन कैंसर से जान गंवाने वाली महिलाओं के जीवन बचाने में बेहद कारगर साबित होगी।

जेएमआई के मुताबिक डॉ. खालिद रजा के शोध को लैब से पशु मॉडल तक ले जाने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने ₹94 लाख का रुपये अनुसंधान अनुदान प्रदान किया है। यह महत्वपूर्ण निधि दवा डिजाइन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में डॉ. रजा के उत्कृष्ट योगदान को उजागर करती है। इससे स्तन कैंसर के लिए सटीक और प्रभावी उपचार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का लाभ उठाने में अभिनव अनुसंधान का मार्ग प्रशस्त होगा ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें