दिल्लीभारत

नई दिल्ली: आईएनएस तरकश ने न्यूजीलैंड के ‘ते काहा’ संग किया अभ्यास

नई दिल्ली: -अदन की खाड़ी में आयोजित अभ्यास में संयुक्त समुद्री बलों ने लिया भाग

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश ने अदन की खाड़ी में रॉयल न्यूजीलैंड नेवी के एचएमएनजेडएस ते काहा के साथ पासेक्स में भाग लिया। यह नौ दिवसीय अभ्यास न्यूजीलैंड के नेतृत्व वाले संयुक्त समुद्री बल (सीटीएफ) केंद्रित ऑपरेशन एएनजेडएसी टाइगर के तहत किया गया।

Related Articles

पासेक्स को ‘पैसेज एक्सरसाइज’ भी कहा जाता है जिसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में आयोजित किया जाता है। यह दो नौसेनाओं के बीच एक अभ्यास है जो युद्ध या मानवीय राहत के दौरान संवाद और सहयोग सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। इसमें क्रॉस-डेक लैंडिंग, क्रॉस बोर्डिंग, सी राइडर एक्सचेंज और सामरिक युद्धाभ्यास सहित कई तरह की इंटरऑपरेबिलिटी ड्रिल शामिल थीं, जो सभी संचार प्रक्रिया अभ्यासों के साथ एकीकृत थीं।

भारतीय नौसेना नियमित रूप से मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ पासेक्स अभ्यास आयोजित करती है। इस दौरान वे एक-दूसरे के बंदरगाहों पर जाते हैं या समुद्र में मुलाकात करते हैं। जो क्षेत्रीय समुद्री स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध एक प्रमुख और पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में भारतीय नौसेना की भूमिका की पुष्टि करता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button