Noida Protest: शराब के ठेकों के विरोध में ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दो महीनों में दो दर्जन मौतों का आरोप

Noida Protest: शराब के ठेकों के विरोध में ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दो महीनों में दो दर्जन मौतों का आरोप

नोएडा। सालेपुर गांव में शराब के ठेकों को बंद कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने प्रदर्शन में शामिल होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और गांव से शराब के ठेके हटाने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले दो महीनों में शराब पीने के कारण दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में शराब की आसान उपलब्धता के चलते युवाओं और मजदूर वर्ग में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक शराब की वजह से परिवार आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि शराब के कारण घरों में आए दिन झगड़े और विवाद हो रहे हैं, जिससे कई परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन खारी ने कहा कि यदि गांव और आसपास के इलाकों से शराब के ठेके नहीं हटाए गए तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शराब से हुई मौतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जब तक जांच पूरी नहीं होगी और ठेकों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा रिक्सवाल, प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव और प्रदेश प्रवक्ता सौरभ भाटी समेत कई पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने गांव में बिगड़ते माहौल पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img