Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Data Theft: पूर्व कर्मचारियों ने रिमोट कंट्रोल से कंपनी का डाटा चुराया, आईटी कर्मचारी पर केस दर्ज

Noida Data Theft: पूर्व कर्मचारियों ने रिमोट कंट्रोल से कंपनी का डाटा चुराया, आईटी कर्मचारी पर केस दर्ज

नोएडा के सेक्टर-59 स्थित एक कंपनी का डाटा चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी के एक कर्मचारी ने नौकरी छोड़ चुके दो पूर्व कर्मचारियों को रिमोट कंट्रोल के जरिए सिस्टम से जोड़कर कंपनी के ग्राहकों का डाटा चोरी कराया। कंपनी के सीईओ की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-59 स्थित इडुमाइंडस लर्निंग कंपनी के सीईओ देवेश सिंह राठौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी के आईटी विभाग में फिरोजाबाद निवासी नितिन कुमार कार्यरत है। आरोप है कि नितिन ने कंपनी में पहले काम कर चुके दो कर्मचारियों के साथ मिलकर डाटा चोरी की साजिश रची। शिकायत के अनुसार, दिल्ली के कालकाजी निवासी समा परवीन और दिल्ली शकरपुर निवासी मोहम्मद समीर करीब एक साल तक कंपनी में काम कर चुके थे। दोनों ने पिछले वर्ष नौकरी छोड़ दी थी। वर्तमान में समा दिल्ली की हेंट्रिक्स और समीर गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित न्यूएरा कंपनी में काम कर रहे हैं। कंपनी के लगातार गिरते कारोबार को देखते हुए प्रबंधन ने आंतरिक जांच कराई। जांच में सामने आया कि कंपनी के ए-राउट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल समा और समीर की कंपनियों में भी किया जा रहा था। इसके बाद कंपनी ने आईटी सिस्टम और कर्मचारियों के लैपटॉप की जांच कराई। जांच के दौरान नितिन के लैपटॉप में संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। कंपनी का आरोप है कि नितिन ने अपने लैपटॉप को समा और समीर के साथ रिमोट कंट्रोल के माध्यम से जोड़ रखा था। दोनों पूर्व कर्मचारी नितिन की मदद से कंपनी के डाटा तक पहुंच बना रहे थे और ग्राहकों से जुड़ी जानकारी चोरी कर रहे थे। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि डाटा चोरी के कारण कारोबार प्रभावित हुआ और ग्राहकों की गोपनीय जानकारी खतरे में पड़ सकती है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने कंपनी की शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों, लैपटॉप रिकॉर्ड, रिमोट एक्सेस और अन्य तकनीकी जानकारियों की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें