Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

नई दिल्ली: वायुसैनिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट खरीदने के बाबत अनुबंध

नई दिल्ली: वायुसैनिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट खरीदने के बाबत अनुबंध
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के मुताबिक यह अधिग्रहण भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित श्रेणी के तहत किया जाएगा

नई दिल्ली, 7 अप्रैल : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सूट और एयरक्राफ्ट मॉडिफिकेशन किट के अधिग्रहण के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बेंगलुरु के साथ 2,385.36 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है।

यह अत्याधुनिक ईडब्ल्यू सूट प्रतिकूल वातावरण में हेलीकॉप्टरों की परिचालन क्षमता को बढ़ाने के साथ पायलटों की सुरक्षा और क्षमता में भी इजाफा करेगा। अधिकांश सब-असेंबली और पार्ट्स स्वदेशी निर्माताओं से लिए जाएंगे। यह परियोजना एमएसएमई सहित भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देगी और प्रोत्साहित करेगी। यह अनुबंध स्वदेशी ईडब्ल्यू क्षमताओं को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है, जो देश को मेक-इन-इंडिया पहल के अनुरूप आत्मनिर्भर बनाता है।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के मुताबिक यह अधिग्रहण भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित श्रेणी के तहत किया जाएगा जिस पर 2,385.36 करोड़ रुपये की कुल लागत आएगी। इसी अनुबंध राशि के तहत एमआई- 17 वी5 हेलीकॉप्टरों पर उनके इंस्टॉलेशन और संबंधित उपकरण भी खरीदे जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें