VCF-SC योजना से महिला उद्यमी ने खड़ा किया टेक्सटाइल कारोबार, ₹4.93 करोड़ की मदद से ‘इंडिलूम’ को मिली पहचान

VCF-SC योजना से महिला उद्यमी ने खड़ा किया टेक्सटाइल कारोबार, ₹4.93 करोड़ की मदद से ‘इंडिलूम’ को मिली पहचान

नई दिल्ली, 31 जुलाई : सरकारी वित्तीय सहायता और उद्यमिता के दम पर कोलकाता की पहली पीढ़ी की अनुसूचित जाति महिला उद्यमी मुनमुन बिस्वास ने टेक्सटाइल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की वेंचर कैपिटल फंड फॉर शेड्यूल्ड कास्ट यानी VCF-SC योजना के तहत मिली ₹4.93 करोड़ की सहायता ने उनके कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोलकाता की कोइवल क्राफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने खड़दह में आधुनिक डिजिटल टेक्सटाइल प्रिंटिंग यूनिट स्थापित की है। कंपनी ‘इंडिलूम’ ब्रांड के तहत देश और विदेश में डिजाइनर फैब्रिक का कारोबार कर रही है।

वर्ष 2017 और 2024 में VCF-SC योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता से कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने, आधुनिक मशीनरी स्थापित करने और कारोबार का विस्तार करने में मदद मिली। कंपनी वर्तमान में 80 लोगों को रोजगार दे रही है, जिनमें 60 अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित कर्मचारी हैं।

कंपनी की परिसंपत्तियां ₹7.92 करोड़, वार्षिक कारोबार ₹3.73 करोड़ और नेटवर्थ ₹2.82 करोड़ तक पहुंच चुकी है। यह उदाहरण बताता है कि लक्षित वित्तीय सहायता का उपयोग कर छोटे स्तर से शुरू हुआ कारोबार किस तरह आधुनिक उद्योग का रूप ले सकता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img