राज्यहरियाणा

गौ सेवा आयोग के लिए 400 करोड रुपए की राशि का बजट – मुख्यमंत्री

गौ सेवा आयोग के लिए 400 करोड रुपए की राशि का बजट – मुख्यमंत्री

अगले वर्ष बढ़ाकर किया जाएगा 510 करोड

मुख्यमंत्री ने गोपाष्टमी पर गोशाला की परिक्रमा कर बछड़ों को पिलाया दूध

रिपोर्ट :कोमल रमोला

पंचकूला, 9 नवंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की सड़कों को गौमुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चला जा रहा है। आगामी तीन माह में किसी भी सड़क पर बेसहारा गौ वंश दिखाई नहीं देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष सरकार ने गौ सेवा आयोग के लिए 400 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया है जिसे आगामी वर्ष में बढ़कर 510 करोड रुपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गौ वन धाम गौशाला को अपने ऐच्छिक कोष से 21 लख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री आज गोवन सेवा धाम पंचकूला में गोपा अष्टमी के अवसर पर आयोजित उत्सव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपाष्टमी हमारे संस्कारों से जुड़ा पर्व इसलिए सभी गौभक्त बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि गोधन परिवार समाज में महत्वपूर्ण धन माना जाता है जिसके पास जितनी अधिक गाय होती है वह उतना ही धनवान होता है। उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गौ माता की सेवा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था और तभी से उनका नाम गोविंद पड़ा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी गोवंश सड़कों पर न रहे इसके लिए टैगिंग की भी व्यवस्था की गई है इसके अलावा सरकार ने 1000 गायों वाली गौशालाओं को एक ई रिक्शा और इससे ज्यादा गायों वाली गौशालाओं को दो ई रिक्शा या सवा लाख रुपए देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब गौशाला की जमीन के लिए सी एल यू लेने की भी आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए 90 प्रतिशत अनुदान तथा 3000 गायों वाली गौशाला में एक चिकित्सक द्वारा देखभाल करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जो किसान देसी गाय का पालन करेगा उसे 30000 रुपए की राशि प्रति वर्ष प्रति गाय दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गौशाला के लिए दान में मिली या खरीदने वाली जमीन की रजिस्ट्री पूर्ण रूप से टैक्स से मुक्त की गई है। इसके अलावा ईडीसी की फीस भी नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि गौशाला में ट्यूबवेल लगाने के लिए बिजली और सिंचाई विभाग से कोई अनुमति लेने की भी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि गौशाला में बछड़ा बछड़ी लाने के लिए 300 रुपए, गाय के लिए 600 और नंदी लाने के लिए 800 रुपए की नकद राशि का भुगतान गौशाला को किया जाएगा । उन्होंने कहा कि गौशालाओं के चारे की व्यवस्था का भी प्रबंध करने का सरकार ने निर्णय लिया है। बछड़ों के लिए 20 रुपए , गाय के लिए 30 रुपए और नंदी के लिए 40 रुपए की राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय को आजीविका का साधन बनाने के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू किया गया है ताकि सभी गायों की रक्षा और संवर्धन आसानी से की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानीपत और हिसार में गो अभ्यारण बनाए जा रहे हैं इस प्रकार सरकार गायों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्प है और हर संभव संवर्धन किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय को माता का दर्जा है और इसका दूध अमृत के समान है। विशेष कर डायबिटीज, हृदय रोगों के बचाव और उपचार में लाभदायक होता है। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री ने आज गोपाष्टमी के पवन अवसर पर सेक्टर 23, गौवन सेवा धाम की परिक्रमा की और अपने हाथों से बछड़ों को दूध पिलाया।

इस अवसर पर ,स्वामी सम्पूर्णानंद, श्रवण गर्ग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने अपने विचार रखे। कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, संघ प्रचारक प्रेम गोयल, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने गौशाला में गायों के उपचार के लिए बनाए गए मेडिकल रूम, कैंसर रूम, आईसीयू वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने घायल गायों के उपचार बारे पूरी जानकारी ली। स्वदेशी गाय, नंदी वार्ड देसी गाय, दूध देने वाली गायों के बारे में जानकारी ली और गोशाला में तुलादान भी किया।

दो साल पहले लांपी बीमारी के समय शुरू ही यह गोशाला में लगभग 1500 गोवंश की सेवा की जा रही है।

इस अवसर पर मेयर कुलभूषण गोयल,, बीजेपी जिला प्रधान दीपक शर्मा, बीजेपी वरिष्ठ नेत्री बंतो कटारिया, ओमप्रकाश देवीनगर, श्याम लाल बंसल,
गौ सेवक संदीप मित्तल, रमाकांत भारद्वाज, सत्यनारायण गुप्ता, विजय गर्ग, ललिता जिंदल, कपिल वर्मा, गोविंद, संजीव गोयल,अजय शर्मा, राकेश अग्रवाल, इंद्रा गुप्ता व शरद जिंदल सहित अनेक गोभक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players