Noida Authority Anniversary: 50 किलो के केक के साथ मनाया 50वां स्थापना दिवस, सादगी में दिखी स्वर्णिम यात्रा
नोएडा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अपना 50वां स्थापना दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। हाल के दिनों में हुए श्रमिक आंदोलन और हिंसा की घटनाओं को देखते हुए इस बार कार्यक्रम को सीमित रखा गया, जबकि पहले इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना थी। स्थापना दिवस के साथ ही नोएडा ने अपने 51वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है।
सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में पूजा-अर्चना और हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद 50 किलो का केक काटकर प्राधिकरण की पांच दशकों की विकास यात्रा को याद किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन नोएडा प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्राधिकरण के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
समारोह में विशेष कार्याधिकारी क्रांति शेखर सिंह, वित्त नियंत्रक निजीलिंगगप्पा, ए.के. शर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार सिंह, उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह सहित कई अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर भाग लिया।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस मौके पर नोएडा के विकास की उपलब्धियों को याद किया और भविष्य में शहर को और बेहतर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं से लैस करने का संकल्प दोहराया।
हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कार्यक्रम को सादगी के साथ आयोजित किया गया, लेकिन 50 किलो का केक काटकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि को खास अंदाज में मनाया गया।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे





