Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Firing Clash: पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग के बीच बाप-बेटा घायल

Noida Firing Clash: पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग के बीच बाप-बेटा घायल

नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव आछेपुर में पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गई। सगाई समारोह के दौरान शुरू हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ फायरिंग भी हुई।

जानकारी के मुताबिक, यह विवाद पुराने हत्या के मामले से जुड़ा है। गांव निवासी हरिवंश की हत्या के बाद से दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। हरिवंश उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल ब्रह्मजीत सिंह के भाई थे, जिन्होंने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को गांव में एक सगाई समारोह आयोजित था, जिसमें ब्रह्मजीत सिंह अपने बेटे यश प्रताप के साथ शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात दूसरे पक्ष के लोगों से हुई और पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और हालात इतने बिगड़ गए कि फायरिंग भी शुरू हो गई। हालांकि, गोली लगने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हमले में ब्रह्मजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बेटे को भी हल्की चोटें आई हैं।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें