उत्तर प्रदेश, नोएडा: महिला ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के पांच अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने दहेज उत्पीड़न, हत्या के प्रयास, अप्राकृतिक यौनाचार, मानसिक और शारीरिक शोषण की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि सेक्टर-86 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली पीड़िता की शादी 5 मार्च 2024 को मोहित शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी ग्राम बरौला, नोएडा से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। महिला के अनुसार उसके पिता ने शादी में 30 लाख रुपए से अधिक खर्च किए थे और एक कार भी दहेज में दी थी। इसके बावजूद, ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था।

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति मोहित शर्मा और ससुराल के अन्य सदस्य उसे नौकरी करने के लिए दबाव डालते हैं और वेतन अपने नाम पर देने को मजबूर करते हैं। महिला का कहना है कि 17 अप्रैल की रात उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया, गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई।

महिला ने बताया कि उसने किसी तरह पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। उसने यह भी दावा किया कि ससुरालवालों ने आग लगाने की कोशिश की, जिससे उसके बाल झुलस गए।

पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदी है और नशे की हालत में उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता है। वह उसे गंदी फिल्मों की तरह शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी सास उस पर तंत्र-मंत्र का प्रयोग करती है और खाने में कुछ मिलाकर उसे बेसुध कर देती है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति मोहित शर्मा, ससुर दिनेश शर्मा, सास कमलेश शर्मा, ननद दीप्ति शर्मा, देवर जतिन शर्मा और एक अन्य राज के खिलाफ धारा 498A (दहेज उत्पीड़न), 307 (हत्या का प्रयास), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सामूहिक अपराध) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : योगी सरकार ने 332 नायब तहसीलदारों को दी पदोन्नति, बने तहसीलदार

Lucknow : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राजस्व...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img