Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का जोरदार धरना प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का जोरदार धरना प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का जोरदार धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शाहदरा जिला इकाई ने सोमवार को निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा ने किया। इस दौरान क्षेत्र के विधायक, पार्षद और मंडल अध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने बताया कि बिहार में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द कहे गए, जो न केवल प्रधानमंत्री बल्कि पूरे देश की माताओं का अपमान है। उन्होंने इसे भारत की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ करार दिया।

भाजपा नेताओं ने मांग की कि कांग्रेस और राहुल गांधी तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे बयान का पुरजोर विरोध करते रहेंगे और जब तक माफी नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और प्रधानमंत्री की मां के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें