Noida Encounter: नोएडा मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश समीर गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Noida Encounter: नोएडा मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश समीर गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना सेक्टर-44 के पास हुई जब पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक पर तेज रफ्तार में आता दिखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह रुका नहीं, बल्कि पैदल पथ से होते हुए सेक्टर-96 अंडरपास और फिर सेक्टर-44 के जंगल की ओर भागने लगा।

पुलिस लगातार उसका पीछा करती रही। इस दौरान बाइक फिसल गई और आरोपी पैदल जंगल की ओर भाग गया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। आरोपी की पहचान समीर पुत्र सलाउद्दीन, निवासी बुलंदशहर (वर्तमान पता- जेतपुर, दिल्ली) के रूप में हुई। समीर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह पहले से ही सेक्टर-39 थाने के एक मामले में वांछित था।

मौके से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, एक सैमसंग गैलेक्सी एस-24 मोबाइल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समीर के खिलाफ हरियाणा और नोएडा में हत्या, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img