Noida Crime: नोएडा पुलिस ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 10 बाइक और अवैध चाकू बरामद

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 10 बाइक और अवैध चाकू बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने संगठित वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया। यह कार्रवाई 28 अगस्त को लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस चेकिंग के दौरान सेक्टर-62, एनआईबी चौकी क्षेत्र से चोरी की बाइक पर सवार दो संदिग्धों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर एक और साथी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जयपुरिया चौक के पास पार्क से आठ और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुईं।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था और चोरी की गई बाइकों को कबाड़ियों को पुर्जों के रूप में बेच देता था। इनमें से एक मोटरसाइकिल को तो पहले ही काटकर पुर्जों में बदल दिया गया था। फिलहाल पुलिस इनके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफजल (25), अफरीद मलिक उर्फ भूरा (19) और आस मोहम्मद (45), तीनों निवासी अलीगढ़, के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img