Delhi rain today: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस से राहत लेकिन जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Delhi rain today: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस से राहत लेकिन जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। उमस से जूझ रही जनता को जहां राहत मिली, वहीं कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

खासकर पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज रोड और मयूर विहार जैसे इलाकों में बारिश के बाद सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर वाहन पानी में फंस गए, जिससे लंबा जाम लग गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त महीने में इस बार अनुमान से अधिक बारिश दर्ज की जा रही है, जिसके कारण तापमान भी सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक घंटे की बारिश ने ही सिविक एजेंसियों की तैयारियों की पोल खोल दी। प्रशासन की ओर से जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसकी वजह से सड़कों पर लबालब पानी भर गया और आम जनता को खामियाजा भुगतना पड़ा।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img