PWD Delhi: दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने रिंग रोड का किया निरीक्षण, अधिकारियों संग जलभराव और बुनियादी ढांचे की समस्याओं की समीक्षा

PWD Delhi: दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने रिंग रोड का किया निरीक्षण, अधिकारियों संग जलभराव और बुनियादी ढांचे की समस्याओं की समीक्षा

दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने राजधानी में जलभराव और प्रमुख बुनियादी ढांचे की खामियों की समीक्षा के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। उन्होंने आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय से रिंग रोड का दौरा शुरू किया और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने साथ लेकर जमीनी हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री वर्मा ने कहा कि अधिकारियों को बस में बैठाकर वास्तविक स्थिति दिखाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर टूटा हुआ बोर्ड, सड़क पर बने गड्ढे और जलभराव जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इन सभी मुद्दों पर अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके। मंत्री ने जोर देकर कहा कि दिल्ली की सड़कों और बुनियादी ढांचे की खामियों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि आने वाले दिनों में राजधानी के लोगों को बेहतर सड़कें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img