Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Assembly: दिल्ली में दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन का शुभारंभ, अमित शाह ने किया उद्घाटन

Delhi Assembly: दिल्ली में दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन का शुभारंभ, अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन की शुरुआत आज हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत के पहले निर्वाचित केंद्रीय विधान सभा अध्यक्ष विट्ठलभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन भारत की विधायी परंपरा के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिस सदन में यह सम्मेलन आयोजित हो रहा है, वहीं से भारत के विधायी इतिहास की नींव रखी गई थी। इसी दिन महान स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल केंद्रीय विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने थे और भारतीय लोकतंत्र की मजबूत परंपरा की शुरुआत हुई थी।गृह मंत्री ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक सदन में देशभर की विधायिकाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति और उपसभापति मौजूद हैं।

यह अवसर न केवल अतीत की गौरवशाली परंपरा को याद करने का है बल्कि स्वर्णिम भविष्य की दिशा में नए संकल्प लेने का भी है। उन्होंने इस सम्मेलन को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के और अधिक सशक्त होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और विधायी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम के माध्यम से देश की संसदीय परंपरा को और समृद्ध करने के साथ-साथ विधायिकाओं के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें