उत्तर प्रदेश : मथुरा से बड़ी खबर, अंबेडकर मूर्ति की खंडित, गांव में तनाव

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव नौगांव के गिरधरपुर में अराजक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. बीआर अम्बेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

क्या है पूरा मामला

गांव नौगांव के वार्ड नंबर 3, गिरधरपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने डॉ. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। सुबह जब लोगों ने मूर्ति को इस हालत में देखा, तो उनमें गुस्सा फैल गया और वे मौके पर जमा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही, रिफाइनरी के क्षेत्र अधिकारी और थाना हाईवे की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को जल्द से जल्द नई प्रतिमा लगवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img