उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: गैंगस्टर ने झाड़ी से तमंचा निकाल पुलिस पर गोली चलाई, गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। लूट का सामान बरामद कराने गए गैंगस्टर ने झाड़ी में छिपे तमंचे से मधुबन बापूधाम पुलिस पर गोली चला दी। गोली पुलिस वैन के शीशे को चीरते हुए चालक के बगल में से गुजरी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें पैर में गोली लगने से गैंगस्टर घायल हो गया। अधिकारियों का कहना है कि घायल बदमाश डी-342 गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ लूट-चोरी के आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से थाना अनूपशहर, जिला बुलंदशहर के गांव करनपुर और हाल मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के गांव मोरटा निवासी दीपक शातिर बदमाश है। मधुबन बापूधाम पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें वह फरार चल रहा था। बुधवार को मधुबन बापूधाम पुलिस ने उसे दबोच लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने लूट और चोरी का सामान जीडीए गोल चक्कर के पास जंगल में छिपा रखा है। पूछताछ के बाद पुलिस उसे साथ लेकर सामान बरामद करने गई थी। एसीपी के मुताबिक जैसे ही टीम उसे लेकर प्राचीन हनुमान मंदिर के पास जंगल में पहुंची तो अचानक उसने झाड़ी में छिपाकर रखा गया तमंचा उठाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली मधुबन बापूधाम थाने की सरकारी गाड़ी के अगले शीशे पर लगी। गाड़ी चला रहा चालक विनोद कुमार शर्मा गोली लगने से बाल-बाल बचा। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उससे तमंचा बरामद किया है। एसीपी ने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डी-342 गैंग का सरगना है दीपक

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश दीपक अपने साथियों के साथ लूट की कई वारदात कर चुका है। मधुबन बापूधाम पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगचार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। दीपक का गैंग डी-342 के नाम से रजिस्टर्ड है। दीपक अपने गैंग का सरगना है। एसीपी ने बताया कि दीपक के खिलाफ नंदग्राम, कविनगर, मधुबन बापूधाम थानों में लूट, चोरी, पुलिस मुठभेड़ और गैंगस्टर एक्ट के आधा दर्जन केस दर्ज हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img