उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सीओ की दरियादिली, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को दिलाई नई जिंदगी

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पिलखुआ क्षेत्राधिकारी सीओ अनीता चौहान ने एक 80 वर्षीय बेसहारा महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। महिला को पित्त की थैली में पथरी की गंभीर बीमारी हो गई थी और उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे।

महिला की परेशानी सुनी और मदद की

महिला ने अपनी परेशानी सीओ अनीता चौहान को बताई, जिन्होंने न सिर्फ उसे अपने पास बैठाकर खाना-पीना कराया, बल्कि अस्पताल से बात कराकर उसका ऑपरेशन फ्री में करवाया। ऑपरेशन सफल होने के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ हो गई और उसने सीओ अनीता चौहान को धन्यवाद देने के लिए उनके पास पहुंची।

स्थानीय लोग कर रहे तारीफ

इस दरियादिली की चर्चा पूरे क्षेत्र में है और स्थानीय लोग सीओ अनीता चौहान की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिलखुवा सीओ अनीता चौहान ने साबित कर दिया कि पुलिस वर्दी सिर्फ कानून लागू करने के लिए नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के लिए भी होती है। सीओ अनीता चौहान ने महिला को आश्वासन दिया है कि आगे भी हर संभव मदद उसके साथ की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img