उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चोरी की बड़ी वारदात, 14 लाख रुपये और लाखों के गहने चोरी

Hapur News : हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा में चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अलमारी का ताला तोड़कर 14 लाख रुपये नकद, 10 तोले सोने के आभूषण और लगभग 80 तोले चांदी के गहने चोरी कर ले गए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ग्राम निवासी इसराइल ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले अपनी कुछ जमीन बेची थी और उस रकम को घर में सुरक्षित रखा था। वह नई जमीन खरीदने का प्रयास कर रहा था, लेकिन चोरी की घटना ने उसके परिवार को बड़ा झटका दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर धौलाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

क्या बोली पुलिस

धौलाना सर्किल की सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img