उत्तर प्रदेश, नोएडा: रिहाइशी सोसाइटी में गॉर्ड ने युवक को पीटा

अजीत कुमार

 उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-77 अंतरिक्ष कैंबॉल सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। व्यक्ति की पीठ और हाथ-पैर में वोट के निशान है। उसके सिर में तीन टांके आए हैं। वजह सिर्फ ये थी कि परसों उसकी पत्नी से थोड़ा विवाद हो गया था और आवाज फ्लैट के बाहर जा रही थी। जिसकी शिकायत किसी अन्य ने सिक्योरिटी ऑफिस में की। वहां से सिक्योरिटी गार्ड ने व्यक्ति को फ्लैट से बाहर निकाला और मारपीट की। पीड़ित की शिकायत थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी और एक गार्ड को गिरफ्तार किया है।

सोसाइटी में हर्ष परिवार के साथ रहते हैं। हर्ष ने एक वीडियो जारी कर बताया कि परसों उसका पत्नी के साथ थोड़ा विवाद हो गया था। जिसके बाद कहासुनी होने लगी। शायद आवाज ज्यादा थी। इसलिए किसी ने सिक्योरिटी में बोल दिया। नीचे से उनके फ्लैट पर तीन-चार गार्ड आए और दरवाजा खोलने के लिए बोला। मैंने मना किया तो दरवाजा तोड़ने के लिए कहने लगे। दरवाजा खोलते ही एक सिक्योरिटी गार्ड ने मुझसे मारपीट शुरू कर दी। वो मुझे नीचे ले गए।

लोहे की रॉड से सिर फोड़ा

वहां गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर चार गार्डों ने मेरे साथ मारपीट की। एक गार्ड ने लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार किया। सिर में तीन टांके भी आए हैं। पुलिस से मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने एक्शन लिया और एक गार्ड कृष्णा पुत्र अनिल निवासी शामपुर, थाना विधूना, जनपद औरैया को गिरफ्तार किया। बाकी तीन गार्ड की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़ित का मेडिकल करवा दिया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img