उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में एलिवेटेड का काम पूरा, अब नीचे बनेगी सड़क

अजीत कुमार

 उत्तर प्रदेश, नोएडा। दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड का काम पूरा हो चुका है। सितंबर में इसे आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन कर सकते हैं। अब एलिवेटेड के नीचे करीब 4.6 किमी सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है। ये रोड एलिवेटेड निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसका खर्च एलिवेटेड निर्माण के एग्रीमेंट में ही शामिल है।

एलिवेटेड निर्माण के दौरान नीचे की सड़क पूरी तरह से टूट गई थी। इसका असर भंगेल बाजार पर पड़ रहा था। कई बार बाजार एसोसिएशन की ओर से भी यहां प्रदर्शन और प्राधिकरण को ज्ञापन दिया गया। थोड़ा बहुत काम होता था। इसके बाद निर्माण के चलते फिर काम रोक दिया जाता। ऐसे में अब पूरी तरह से सड़क का निर्माण तीन महीने में कर लिया जाएगा। इससे एलिवेटेड और नीचे से जाने वाले वाहन दोनों को फायदा हो जाएगा। जिन वाहनों को सलारपुर, भंगेल, अगाहपुर और अन्य गांव जाने है वो एलिवेटेड के नीचे से जा सकेंगे।

लूप के लिए जारी होंगे टेंडर
इस एलिवेटेड रोड के लिए सेक्टर-49-107 चौराहे पर दोनों ओर दो-दो लूप बनाया जाना प्रस्तावित है। सेक्टर-37 से आकर सेवन एक्स सेक्टरों की ओर जाने के लिए हनुमान मूर्ति के पास लूप उतरेगा। इसी तरह सेवन एक्स से फेज टू की ओर से सूरजपुर की ओर जाने वालों के लिए लूप चढ़ाया जाएगा। इसके दूसरी तरफ सेक्टर-107 की ओर चढ़ने-उतरने के लिए लूप बनाए जाएंगे। इन लूप को बनाने के लिए अलग से टेंडर जारी किया जाएगा। इसे बनाने में करीब 45 करोड़ खर्च होंगे।

608 करोड़ रुपए किए जा रहे खर्च
यह परियोजना पहले से ही करीब तीन साल देरी से चल रही है। निर्माण में 608 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 अगाहपुर से फेज-टू के गंदे नाले के पास तक है। इसका काम जून 2020 में शुरू किया गया था। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। एलिवेटेड के प्रत्येक कर्व पर कवरिंग शीट भी लगाई जाएगी। रोड पर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

भंगेल एलिवेटेड एक नजर

डीएससी रास्ते पर अगाहपुर पेट्रोल पंप से एलईजेड तक करीब 4.5 किमी लंबी एलिवेटेड है।
इसके निर्माण में करीब 608.81 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है।
इसका निर्माण पूरा किया जा चुका है।
अप्रैल 2025 की इसकी डेडलाइन है। हालांकि अभी इसमें समय लगेगा।
इसके निर्माण के बाद एलिवेटेड पर लूप बनाए जाएंगे इसके लिए अलग से टेंडर जारी होगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img