उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चौंकाने वाला चोरी का मामला आया सामने, 12 लाख रुपये लेकर फरार हुआ ड्राइवर

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक एल्यूमीनियम व्यापारी के ड्राइवर पर 12 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया गया है। मुरादाबाद के व्यापारी हाजी मोहम्मद इस्लाम ने अपने ड्राइवर चांद पर आरोप लगाया है कि उसने 4 अगस्त 2025 को रात करीब 10:00 बजे शिवा ढाबा पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया और 12 लाख रुपये का थैला भी ले गया।

पीड़ित ने सुनाई आपबीती

पीड़ित ने बताया कि वे अपनी पत्नी रहमत जहां और बेटी अदीना के साथ मुरादाबाद से मेरठ के करीमनगर गए थे। वहां अपने मित्र नदीम के पास अपने पुत्र की शादी के लिए 12 लाख रुपये उधार लिए थे। वापसी के दौरान, शिवा ढाबा पर चाय पीने के लिए रुके और रुपये का थैला ड्राइवर के पास छोड़ दिया। चाय पीकर लौटने पर देखा कि ड्राइवर गाड़ी और रुपये का थैला लेकर फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी बाबूगढ़ महेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि ड्राइवर का मोबाइल फोन कभी चालू होता है, तो कभी बंद, जिससे उसकी तलाश मुश्किल हो रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img