Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा में ऑनलाइन कैब ड्राइवर बना अपहरणकर्ता, पुलिस ने दबोचा

Noida Crime: नोएडा में ऑनलाइन कैब ड्राइवर बना अपहरणकर्ता, पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में थाना फेस-3 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए उस कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, जिसने ऑनलाइन बुकिंग के बहाने एक परिवार को कार में बंधक बना लिया था। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय नासिम पुत्र शफी मोहम्मद निवासी हरियाणा के पलवल जिले के रूप में हुई है। वह फिलहाल नोएडा के सर्फाबाद में रह रहा था और कैब ऐप पर “सोनू” नाम से गाड़ी चलाता था।

पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को आरोपी ने सेक्टर-119 से ऑनलाइन कैब बुकिंग ली थी। परिवार को पिकअप करने के बाद उसने निर्धारित मार्ग को छोड़ दिया और तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाने लगा। पर्थला गोलचक्कर के पास उसने परिवार को बंधक बनाकर रास्ता बदल दिया। घबराए परिवार ने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू किया और शोर मचाया। दबाव में आकर आरोपी परिवार को टीपीनगर चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। 15 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी नासिम को सहारा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वैगनार कार (HR38AG7067) और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं।

प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी असली नाम छिपाकर कैब ऐप पर “सोनू” नाम से गाड़ी चला रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने पहले भी ऐसे अपराध किए हैं या नहीं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच जारी है और यदि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें