उत्तर प्रदेश, नोएडा: व्यावसायिक भूखंड के लिए महज तीन आवेदन आए

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण की व्यावसायिक भूखंड योजना में आवेदन करने का समय समाप्त हो गया। इस योजना में 10 भूखंड के लिए सिर्फ तीन आवेदन आए। प्राधिकरण ने आवेदन करने वाले एजेंसियों के कागजातों की जांच शुरू कर दी है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना में 20 हजार वर्ग मीटर से छोटे और बड़े क्षेत्रफल के भूखंड शामिल किए गए थे। आवेदन करने का तय समय समाप्त होने के बाद इस योजना में तीन आवेदन आए। इसके बाद एक-एक सप्ताह के लिए दो बार योजना की अवधि बढ़ाई गई, लेकिन कोई आवेदन नहीं आया।

इसके बाद योजना में आवेदन की प्रक्रिया बंद कर दी गई। अब आवेदन करने वाली एजेंसियों के कागजातों की जांच की जा रही है। कागजात सही पाए गए तो आगे ई-नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि तीनों आवेदन हर अलग-अलग क्षेत्रफल की भूखंड की श्रेणी में आए हैं। ऐसे में कागजात सही मिलने की स्थिति में संबंधित आवेदकों को भूखंड मिलना तय है, लेकिन उनको आरक्षित मूल्य पर भूखंड आवंटित नहीं किया जा सकता है। संबंधित आवेदकों को ई-नीलामी के दिन तय कीमत से एक प्रतिशत की अधिक की बोली लगानी होगी, तभी उनको भूखंड मिलेगा। योजना सफल नहीं हो पा रही नोएडा प्राधिकरण की व्यावसायिक भूखंड योजना सफल नहीं हो पा रही है। महंगे रेट होने की वजह से अधिक संख्या में लोग आवेदन करने नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से इस साल बाकी संपत्ति के आवंटन रेट बढ़ाए गए थे, लेकिन व्यावसायिक भूखंड संपत्ति के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img