उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा की प्रमुख जगम फार्म बाजार में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान व्यापारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। पिछले लंबे समय से व्याप्त समस्या का समाधान न होने पर रोष है। दुकानों के सामने गंदा पानी जमा होने से व्यापारियों के साथ खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर आम दिनों की अपेक्षा बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे थे। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश होने पर यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। गंदा पानी पूरी सड़क पर बहने लगता है।

जगत फार्म बाजार के साथ शहर के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा आदि आवासीय सेक्टरों में भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या पिछले लगभग छह माह से बनी हुई है। लगातार शिकायत के बाद भी प्राधिकरण द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है है। व्यापार एसोसिएशन द्वारा कई बार लिखित शिकायत भी की जा चुकी है। जगत फार्म में दुकान चलाने वाले व्यापारी मुकुल गोयल का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो की कई बार शिकायत की गई,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दुकानों के सामने गंदा पानी जमा से कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह का कहना है कि जगत फार्म व गामा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने सीवर ओवरफ्लो की समस्या नासूर बन चुकी है। पिछले लंबे समय से यहां सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। ऐसे में दुकानदारों के साथ- साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश होने पर परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। वहीं एक्टिव सिटीजन के सदस्य व सेक्टर बीटा-वन निवासी हरेंद्र भाटी का कहना है कि सीवर का गंदा पानी दुकानों व घरों के सामने सड़कों पर बह रहा है। इसकी दुर्गंध से लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है। बीमारी फैलने का खतरा है। इस समस्या को बार-बार उठाए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img