उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में सड़क और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं को मिलेगी रफ़्तार

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। शहर में बुनियादी ढांचे और सौंदर्यीकरण से जुड़ी कई परियोजनाओं को लेकर प्राधिकरण ने काम तेज़ कर दिया है। डी.एस.सी. मार्ग पर अगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही चिल्ला रेगुलेटर, सेक्टर-14ए से महामाया फ्लाईओवर तक शाहदरा ड्रेन के समानांतर एक और एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी, जिससे यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है।

शहर को खूबसूरत बनाने के लिए जी.आई.पी. से बॉटेनिकल गार्डन तक डी.एस.सी. मार्ग का सौंदर्यीकरण और वेन्डिंग जोन का विकास किया जाएगा। स्काईमार्क के पास फूड-जोन का निर्माण और आस-पास का सौंदर्यीकरण भी योजना का हिस्सा है।
मार्केट क्षेत्रों के नवीनीकरण के तहत गोदावरी मार्केट सेक्टर-37, सेक्टर-110 और सेक्टर-18 मार्केट का फसाड नवीनीकरण किया जाएगा। इसके अलावा, सोरखा तालाब को पुष्कर्णी शैली में विकसित करने और सुल्तानपुर तालाब का पुनरुद्धार करने की योजना है।पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-94 के आर्टिफिशियल ज़ू में वेस्ट मैटेरियल थीम पर आधारित नेचर ट्रेल का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नोएडा में यातायात सुविधा, पर्यटन और बाज़ारों की रौनक में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img